अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा
शिवपुरी | प्रतिवर्षकी तरह इस वर्ष भी अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव बढ़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 21 सितंबर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम समाजबंधुओं द्वारा किए जा रहे हैं। 25 सितंबर तक यह कार्यक्रम चलेंगे। 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को को स्केच बनाओ प्रतियोगिता अग्रवाल महिला मित्र मंडल द्वारा आयोजित की गई। दोपहर 2 बजे अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन बनाओ, चेयर रेस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 सितंबर को रंगोली साड़ी पैकिंग प्रतियोगिता, हाउजी, जा नचले कार्यक्रम आयोजित होंगे। 24 सितम्बर को तात्कालिक भाषण, रासलीला, गोविंदा आला रे गोविंदा आला, मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी।25 सितम्बर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी अग्रवाल धर्मशाला से निकाली जाएगी और सुबह 11 बजे महाराज अग्रसेन की महाआरती होगी।