पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई पंजीयन की आड़ में भाजपा सरकार ने बढ़ाईं दरें

ई-पंजीयन की आड़ में भाजपा सरकार ने बढ़ाईं दरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी |प्रदेश मेंपंजीयन की आड़ में तमाम तरह के नए कर भाजपा सरकार ने लगा दिए हैं। पहले शपथ पत्र पर दस रुपए का जो स्टाम्प लगता था अब पचास रुपए का स्टाम्प लगेगा। इस तरह और भी कई गुना टैक्स की बढ़ोत्तरी की गई है। यह आरोप कांग्रेस ने लगाया है। इस बढ़े हुए करों का वापस लेने की मांग कांग्रेस ने की है। सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस नए टैक्स की मार आम जनता पर पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसानों को उनके क्रेडिट कार्ड ऋण संबंधी दस्तावेज पंजीयन कार्यालय में मुफ्त किए जाते थे, लेकिन अब शिवराज सरकार में वही कार्य 500 रुपए में होगा। इसी तरह 10 रुपए के स्टाम्प शुल्क की जगह अब साधारण शपथ पत्र भी 50 रुपए के स्टाम्प पर कराना होगा तथा नकल फीस 30 रुपए की जगह 200 रुपए की गई है।