पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पितृ मोक्षार्थ संगीतमयी भागवत कथा कल से

पितृ मोक्षार्थ संगीतमयी भागवत कथा कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पितृ मोक्षार्थ संगीतमयी भागवत कथा कल से

शिवपुरी|शहरमें पितृ मोक्षार्थ अष्ठोत्तर संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन 17 सितंबर से गांधीपार्क स्थित मानस भवन में प्रारंभ होने जा रही है। मुख्य यजमान अजयराज-आशा शर्मा द्वारा कराए जा रहे इस धामिर्क कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य महिला कलश यात्रा से होगा, जिसमें शामिल होने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। आयोजक खेड़ापति हनुमान मंदिर महंत लक्ष्मणदास बैरागी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक होगी, जिसमें वृंदावनधाम निवासी बाल व्यास आचार्य नीलेशकृष्ण महाराज अपने कथा प्रवचन से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। कथा का समापन हवन-पूजन के साथ होगा। इस मौके पर पितरों का तर्पण किया जाएगा।