पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी तरीके से अन्य महिला के नाम कराई 10 बीघा जमीन

फर्जी तरीके से अन्य महिला के नाम कराई 10 बीघा जमीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीडि़त महिला ने लगाई थी पुलिस से गुहार। छह लोगों पर मामला।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी।

उपपंजीयककार्यालय में एक साल पहले फर्जी तरीके से एक दूसरी महिला खड़ी कर 10 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले 6 आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महिला तुलसाबाई (65) धाकड़ निवासी ग्राम दुल्हारा की कृषि भूमि सर्वे क्रमांक 770, 792, 842, 846, 848, 866 कुल 2.150 हेक्टेयर भूमि को आरोपी नेमीचंद पुत्र महाराज सिंह निवासी भैंसोरा ने 20 अगस्त 2013 को उप पंजीयक कार्यालय में दख्खोबाई नामक महिला का फोटो लगाकर उसे तुलसाबाई बताया। इसके बाद इस जमीन का मुख्तियारनामा तैयार करा लिया। आरोपी ने 23 सितंबर 2013 को आरोपी महिला का फोटो लगाकर उस पर तुलसाबाई के हस्ताक्षर कर दिए। इस पर आरोपी नेमीचंद, ताराचंद ने दख्खोबाई को तुलसाबाई बताने के लिए साक्षी बनकर हस्ताक्षर कर दिए। इस रजिस्ट्री को चरण सिंह, उदल सिंह और वासुदेव के नाम पर करा दी। फर्जीवाडा कर जमीन बेचने की जानकारी वास्तविक भूमि मालिक तुलसाबाई को लगी तो उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई। पुलिस ने जांच उपरांत फर्जीवाड़ा करने वाली महिला सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।