पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपासना राय रिलीव, जूनियर अधिकारी को सौंपा चार्ज

उपासना राय रिलीव, जूनियर अधिकारी को सौंपा चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएवं बाल विकास विभाग में डीपीओ के पद पर जूनियर अफसर को चार्ज सौंपे जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शिवपुरी से शहडोल स्थानांतरित की गई डीपीओ उपासना राय को कलेक्टर ने रविवार को रिलीव कर दिया, लेकिन नई डीपीओ बनाई गई ममता चतुर्वेदी द्वारा अभी तक चार्ज लेने के कारण खनियांधाना के सीडीपीओ रतन चंद्र गोंदिया को चार्ज सौंपा गया है। इस प्रक्रिया में सबसे बड़ी बात यह है कि महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पांडे को चार्ज दिया जा सकता था लेकिन सीनियर अफसर को चार्ज सौंपने के बजाय जूनियर अधिकारी खनियांधाना के सीडीपीओ रतन चंद्र गोिदया को चार्ज सौंप दिया गया। श्री गोदिंया पहले से ही पिछोर खनियांधाना ब्लॉक के सीडीपीओ का चार्ज संभाले हुए हैं। इन पर दो-दो ब्लॉक की जिम्मेदारी पहले से ही है इसी बीच जिला मुख्यालय का चार्ज दिए जाने से यह कैसे एक साथ तीन जिम्मेदारी संभाल पाएंगे इस पर सवाल उठ रहे हैं।

विवादोंमें रही हैं ममता चतुर्वेदी : दतियामें डीपीओ रहीं ममता चतुर्वेदी अपनी कार्य प्रणाली के कारण विवादों में रहीं हैं। ग्वालियर में बैठने वाले जेडी सुरेश तोमर से उनका विवाद चर्चा में रहा। इसके अलावा दतिया के कई सीडीपीओ से भी उनका विवाद हुआ। बीच में दतिया के सीडीपीओ ने कलेक्टर को शिकायत कर सामूहिक अवकाश की धमकी दी थी। उधर प्रभारी डीपीओ रतन सिंह गोंदिया का कहना है कि मुझे तो केवल एक - दो दिन के लिए चार्ज दिया है।

दतिया से रिलीव हुईं ममता चतुर्वेदी

{शिवपुरी की नई डीपीओ दतिया से ममता चतुर्वेदी को बनाया गया है। वह दतिया से रिलीव भी हो चुकीं हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक शिवपुरी में ज्वाइनिंग नहीं की है।

{ अपने स्थानांतरण को लेकर उपासना राय ने हाईकोर्ट में एक आवेदन भी दिया था लेकिन बाद में उन्होंने रिलीव होना ही मुनासिब समझा।

{ पूर्व डीपीओ उपासना राय को लेकर कई नेताओं ने इनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत भी की थी। इसी के बाद इनका स्थानांतरण हुआ है।