- Hindi News
- कटे होंठ तालू के रोगियों का नि:शुल्क शिविर 19 को
कटे होंठ तालू के रोगियों का नि:शुल्क शिविर 19 को
शिवपुरी |शहर मेंकटे होंठ एवं तालू के रोगियों का नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं ऑपरेशन शिविर 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से कोतवाली रोड स्थित होटल सनराइज में आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा दिव्य आलोक हास्पिटल कोटा के सहयोग से लगाए जा रहे इस शिविर में कोटा के विशेषज्ञ डा. आलोक गर्ग कटे होंठ एवं तालू के मरीजों की जांच कर उनका नि:शुल्क आपरेशन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक युगल गर्ग ने बताया कि डा. गर्ग बर्न, कास्मेटिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हैंड एंड प्लास्टिक सर्जन हैं, जिनके द्वारा कटे होंठ, कटा तालू एवं बिगड़ी के नाक के कई आपरेशन किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि शिविर का लाभ लेने पंजीयन करा सकते हैं।