पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर बोले मैन्यू के आधार पर मिले पोषण आहार

कलेक्टर बोले - मैन्यू के आधार पर मिले पोषण आहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | कलेक्टरराजीव चंद्र दुबे ने महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुरूप आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को मैन्यू के आधार पर नाश्ता एवं भोजन प्रदाय किया जाए। इसी प्रकार मेन्यू के अनुसार ही मध्याह्न भोजन का भी वितरण हो। ऐसा करने वाले समूहों एवं उस क्षेत्र की सुपरवाइजर तथा बीआरसी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सोमवार को टीएल बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और जनपद पंचायतों के सीईओ आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। कलेक्टर ने आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए