फूंका बिलावल का पुतला
िसरोंज| विहिपएवं बजरंग दल ने बुधवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। इस संबंध में ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।
कार्यकर्ता शीतला मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहीं से भुट्टो का पुतला लेकर जुलुस निकाला। पाकिस्तान और चीन विरोधी नारों के बीच यह जुलूस मुख्य बाजार से होता हुआ पुराना बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां पर विहिप कार्यकर्ताओं ने बिलावल के पुतले की पिटाई करने के उपरांत उसे आग के हवाले कर दिया कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की मांग की गई है। इस अवसर पर विहिप प्रखंड अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, रघुवीर प्रजापति, अनिल राठौर, ज्ञानसिंह, रिंकु सुमन, प्रदीप शर्मा, अनिरुद्ध दुबे आदि उपस्थित थे।
सिरोंज। विहिपऔर बजरंग दल ने जलाया बिलावल भुट्टो का पुतला।