छात्रों को प्रमाण पत्र दिए
सिरोंज| उत्कृष्टहायर सेकंडरी स्कूल मेंं राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रमाण पत्र बांटे। मुख्य अतिथि एलबीएस कालेज के व्याख्याता लालचंद राजपूत ने छात्रों से रासेयो के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन तथा रासेयो के उद्देश्यों से और संजीव माथुर ने छात्रों को अनुशासन तथा सेवा के महत्व से अवगत कराया। राज्य स्तरीय शिविर में शामिल हुए छात्रों को प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया।