महामाई को चढ़ेगी 551 फीट की चुनरी
महामाई को चढ़ेगी 551 फीट की चुनरी
सिरोंज। धर्मश्रीसंस्था द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन सोमवार को शहर में किया जाएगा। यात्रा के उपरांत संस्था द्वारा 551 फीट लंबी चुनरी महामाई को भेंट की जाएगी। धर्मश्री संस्था द्वारा शहर में पहली बार चुनरी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के लिए समिति सदस्यों द्वारा व्यापक स्तर पर सम्पर्क और तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति के संरक्षक ओम सोनी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 10 बजे चुनरी यात्रा का शुभारंभ छतरी नाका स्थित हनुमान मंदिर से होगा। मुख्य बाजार से होकर यह यात्रा हाजीपुर एवं मंडी बायपास रोड से होती हुई ग्राम वीरपुर में स्थित महामाई माता के दरबार में पहुंचेगी।