पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर में हुई ताइक्वांडो स्पर्धा जीती

इंदौर में हुई ताइक्वांडो स्पर्धा जीती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन्दौरमें खेली गई राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिरोंज के खिलाडिय़ों ने एक स्वर्ण तथा दो रजत पदकों पर कब्जा किया। ताइक्वांडो कोच सरदारसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में सिरोंज के छह खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। इनमें अंडर 45 किग्रा में शुभम दीक्षित पुत्र सत्यनारायण दीक्षित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह 42 किग्रा वर्ग मेें रूपांशी अशोक कुशवाह तथा 63 किलो वर्ग में दीपक मिश्रीलाल अहिरवार ने रजत पदक प्राप्त किया।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले शुभम को अब अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में तमिलनाडू के चेन्नई में आयोजित होने वाली 34 वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मप्र के दल में सहभागिता का अवसर मिलेगा। शुभम ने इस प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल करने की उम्मीद जताई है।

राज्य स्तर पर जीता सोना-चांदी