- Hindi News
- दिनभर ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क,उपभोक्ता त्रस्त
दिनभर ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क,उपभोक्ता त्रस्त
दिनभर ठप रहा बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क,उपभोक्ता त्रस्त
सिरोंज| शनिवारको शहर में बीएसएनएल का नेटवर्क दिनभर ठप रहा। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल उपभोक्ता अन्य कंपनियों की मोबाइल नेटवर्क का उपयोग करते दिखाई दिए। बीएसएनएल नेटवर्क में सुधार नहीं हो पा रहा है। नेटवर्क कब ठप हो जाए कहा नहीं जा सकता। आए दिन उपभोक्ताओं को नेटवर्क ठप होने की परेशानी से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को दिनभर नेटवर्क आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद शनिवार को सुबह से ही बीएसएनएल का मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया। जब उपभोक्ताओं की नींद खुली तो मोबाइल से नेटवर्क गायब था। मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से शुरू में तो उपभोक्ताओं ने दस बजे तक इंतजार किया लेकिन इसके बाद भी जब नेटवर्क नहीं लौटा तो उपभोक्ताओं को अन्य कंपनियों की सिम का प्रयोग का उपयोग करना पड़ा। इस दौरान बीएसएनएल का इंटरनेट एवं लेंडलाइन नेटवर्क जरूर दुरूस्त दिखाई दिया।