परीक्षा में शामिल हुए 313 परीक्षार्थी
शहरके उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को नवोदय परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में 313 बच्चे शामिल हुए ।46 बच्चे अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान बच्चों के अभिभावक दो घंटे तक केन्द्र से बाहर उनका इंतजार करते दिखाई दिए।
उत्कृष्ट हासे स्कूल में आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चे सुबह दस बजे से ही उत्कृष्ट हासे स्कूल परिसर में अपने अभिभावकों के साथ पहुंच गए थे। केन्द्र पर 11 बजे से बच्चों को कक्ष में बैठाना शुरू कर दिया था। साढ़े 11 बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में शामिल हुए अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण इलाकों के थे। बीईओ दीवानसिंह बघेल तथा उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद शफीक खान पूरे समय कक्षों का निरीक्षण करते दिखाई दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव भी परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन सदस्य भी इस दौरान उपस्थित थे। दोपहर 1 बजे तक परीक्षा के दौरान बच्चों के साथ आए। उनके अभिभावक केन्द्र के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए। केन्द्र प्रभारी एसएस बिसेन ने बताया की परीक्षा में 359 परीक्षार्थी शामिल होना थे। इनमें से 46 अनुपस्थित रहे हैं।
नवाेदय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते बच्चे।