- Hindi News
- विद्यार्थी पथ से शुरू हुआ सड़कों का डामरीकरण
विद्यार्थी पथ से शुरू हुआ सड़कों का डामरीकरण
सिरोंज. गुरुवारको भूमिपूजन के बाद शनिवार से शहर की सड़कों पर डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई। सबसे पहले विद्यार्थी पथ की सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है।
नवनिर्वाचित नपा परिषद द्वारा कार्यभार संभालते ही नपाध्यक्ष उर्मिला यादव द्वारा सबसे पहले शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए कार्य करने की बात कही थी। इसके चलते पांच दिन पहले से शहर की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके बाद गुरुवार को भाजपा नेता उमाकांत शर्मा तथा सासंद प्रतिनिधि रमेश यादव ने अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शहर में होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया था। भूमिपूजन के बाद शनिवार से शहर के विद्यार्थी पथ से डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोपहर में डामरीकरण होने की वजह से इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कटरा मोहल्ला इलाके में आने-जाने के लिए राहगीरों ने रामलला पथ तथा मढ़ई मोहल्ला गली का उपयोग किया। रहवासियों ने रात में डामरीकरण करने की मांग की है।
शनिवार से शुरू हुआ सड़क पर डामरीकरण।