पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {आधा घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम

{आधा घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| गुरुवारको अधूरी और जल्दबाजी में की गई तैयारियों के बीच प्रशासन द्वारा कृषि रथ रवाना किया गया। जल्दबाजी इतनी दिखाई दी कि जिम्मेदार अधिकारी जनप्रतिनिधियों के पद की गरिमा को भी भूल गए। तहसील परिसर में दोपहर एक बजे से शुरू होने वाला कार्यक्रम डेढ़ बजे जब शुरू हुआ तब भी तैयारियां अधूरी थी।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। पद की गरिमा के लिहाज से जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि होना था लेकिन यहां पर मुख्य अतिथी कौन था इसकी जानकारी किसी को नहीं थी।

स्वागत और भाषण के क्रम में भी पद की गरिमा कहीं भी दिखाई नहीं दी। आभार वाचन भी विभागीय अधिकारी के स्थान पर नपाध्यक्ष से कराया गया। ऐसा लग रहा था कि शासन के दबाव में प्रशासन द्वारा खानापूर्ति के लिए जनप्रतिधियों को बुलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सप्ताह भर पहले जानकारी होने के बाद भी कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तहसील परिसर में ही कृषि क्रांति रथ तैयार करते दिखाई दिए।

इस रथ को जनपद अध्यक्ष हमीरसिंह यादव, नपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, कोआपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित संचालक संतोष चौरे तथा मार्केटिंग अध्यक्ष कैलाश शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विभाग के एसडीओ सीके त्रिपाठी ने बताया कि कृषि क्रांति रथ 20 अक्टूबर तक क्षेत्र के विभिन्न गांवो में पहुंचेगा। इसमें सभी विभागों के लोग उपस्थित रहेंगे। तहसील में तो हरी झंडी दिखाने के लिए वैसे ही एक कार्यक्रम आयोजित कर लिया था।

िसरोंज। झंडीदिखाकर कृषि क्रांति रथ काे रवाना करते अतिथि।

अधूरी तैयारियों के बीच कृषि क्रांति रथ रवाना