व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा
सिरोंज। थोकअनाज एवं तिलहन व्यापार संघ के वार्षिक सम्मेलन वीरपुर स्थित महामाई माता के दरबार में आयोजित हुआ। इसमें व्यापारियों की समस्याओं तथा उनके निदान के लिए किए जाने वाले प्रयासों से संबंधित चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष राजेश मित्तल ने संघ की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए आगामी कार्ययोजना से भी साथी व्यापारियों को अवगत कराया। विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा व्यापारियों की सलाह भी ली गई। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रभात भार्गव, कृष्णमोहन मंगल, राकेश मंगल, रमेश जैन, रामबाबू सिंहल, कृष्णगोपाल मंगल, रामभरोसे गोयल, नेमीचंद जैन, कमर अली, चांदमल जैन, लक्ष्मीनारायण साहू, विष्णु गर्ग, दिनेश गोयल, अतुल गर्ग, आशाराम साहू, संजीव साहू तथा कपिल मंगल आदि उपस्थित थे।
िसरोंज। बैठकमें चर्चा करते व्यापारी।