पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी से आक्रोशित हुए लोग

गंदे पानी से आक्रोशित हुए लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयतालाब में आक्सीजन की कमी से थमा हुआ पानी सडांध मार रहा है। आसपास रहने वाले लोग इस बदबू से अत्यधिक त्रस्त हैं। वे कई दिनों से तालाब की सफाई करने की मांग कर रहे थे। सोमवार को वार्ड दो के नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने इकट्ठा होकर नगर पंचायत पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नगर पंचायत के सीएमओ ने तुरंत सफाई करने का उन्हें आश्वासन दिया तब कही वे वापस लौटे।

लोगोंं के आक्रोश को देखते हुए सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने तुरंत अधिकारियों की बैठक बुलाकर तालाब पर सफाई अभियान शुरू करवाया। श्री उपाध्याय ने बताया कि हालांकि लोगों की शिकायत पर पिछले तीन दिनों से तालाब की सफाई की जा रही है। अब इस काम की गति और तेज कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले सिरोंज एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर लटेरी प्रवास पर आए थे। उस समय उन्होंने तालाब का निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए थे। तभी से सफाई का काम शुरू किया गया था। लेकिन लोगों की शिकायत दूर नहीं हो पा रही थी।

लटेरी। तालाब में उठती सड़ांध से त्रस्त लोगों ने नारेबाजी कर विरोध किया।