मोहनप्रसाद शर्मा का निधन
मोहनप्रसाद शर्मा का निधन
सिरोंज|किरानाव्यापार संघ के उपाध्यक्ष मनोज साईंनाथ तथा वार्ड 19 के पार्षद संजीव शर्मा के पिता मोहनप्रसाद शर्मा का सोमवार निधन हो गया। पखवाड़े भर पहले पैरालिसिस की शिकायत हुई थीे। बीती रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। भोपाल ले जाते हुए रास्ते में उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सोमवार सुबह गणेश की अथाई स्थित उनके निवास से शुरू हुई उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा नागरिक शामिल हुए।