पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन का निरीक्षण करने आया दल

भवन का निरीक्षण करने आया दल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको हाउसिंग बोर्ड के उपयंत्री तथा अधिकारियों का दल लटेरी रोड पर बन रहे पालीटेक्निक कालेज के भवन का निरीक्षण करने पहुंचा। चार साल पहले सिरोंज में पालीटेक्निक कालेज की स्वीकृति हुई थी।

इसके बाद पहले अशोक नगर स्थित कालेज में सिरोंज कालेज की शुरूआत हुई। इसके बाद शहर के लिंक रोड पर स्थित निजी भवन में पालीटेक्निक कालेज का संचालन शुरू हुआ था। दो साल पहले राज्यपाल रामनरेश यादव ने लटेरी रोड पर श्रीकृष्ण गौशाला के पास पालीटेक्निक कालेज के भवन का भूमिपूजन किया था। इसके बाद करीब एक साल पहले भवन निर्माण का क्रम चल रहा है। सोमवार को हाउसिंग बोर्ड भोपाल के उपयंत्री विनोद जैन के साथ ही अन्य अधिकारियों ने लटेरी रोड पर पहुंचकर भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य श्री नामदेव ने बताया कि भवन निर्माण के लिए प्राप्त हुए 7 करोड़ 20 लाख रुपए हाउसिंग बोर्ड को प्रदान कर दिए गए थे। इस राशि से चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिए सोमवार को हाउसिंग बोर्ड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड का दल सिरोंज आया था।

पालीटेक्निक कालेज के भवन का निरीक्षण करते अधिकारी।

योजना