- Hindi News
- प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई ठंडी
प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई ठंडी
सिरोंज| शहरके प्रायवेट अस्पतालों के खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शिथिल पड़ती दिखाई दे रही है। कार्रवाई को हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन मामले में अस्पताल संचालकों से अभी तक कोई पूछताछ नहीं की गई है।
प्रशासन द्वारा मौके पर ही सात अस्पतालों एवं क्लीनिकों को सील कर दिया गया था। इसी दिन बीएमओ आरएल दिनकर ने इन सात लोगों के विरूद्ध सिरोंज थाने में प्रकरण भी पंजीबद्ध कराया था। सिरोंज पुलिस द्वारा अस्पताल संचालकों से उनके दस्तावेज मंगवाए गए थे। इनमें से कुछ ने अपने दस्तावेज जमा भी करवा दिए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ यहीं तक सीमित है। शहर में संचालित अधिकांश निजी क्लीनिकों पर ताले लगे हुए हैं। अस्पताल एवं क्लीनिक संचालक अपने घरों पर ही मरीजों का इलाज कर रहे हंै। लेटलतीफी की वजह से प्रशासनिक कार्रवाई भी संदेह के दायरे में रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने बताया कि अस्पताल संचालकों द्वारा दस्तावेज जमा करवा दिए गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए बीएमओ आरएल दिनकर की आवश्यकता है लेकिन वे भी व्यस्त है। शीघ्र ही अस्पताल संचालकों से पूछताछ की जाएगी दूसरी ओर वहीं बीएमओ श्री दिनकर ने बताया कि मामले के संबंध में वे कुछ जानकारी नहीं दे सकते।