- Hindi News
- छात्र छात्राओं को देंगे पेट के कीड़े मारने गोली
छात्र-छात्राओं को देंगे पेट के कीड़े मारने गोली
सिरोंज| राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को क्षेत्र के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय डिवार्मिंग दिवस मनाया जाएगा। जनशिक्षक अजय सेन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मनाए जा रहे राष्ट्रीय डिवार्मिंग दिवस के दौरान स्कूलों में पढऩे वाले सभी बच्चों को कृमिनाशक गोली ऐलविन्डाजोल का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 11 से 14 फरवरी तक सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र’-छात्राओं को कृमिनाशक गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में क्षेत्र के शिक्षकों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोमवार को भी जनशिक्षा केंद्र चौड़ाखेड़ी के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।