पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मगुरु की वर्षगांठ पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

धर्मगुरु की वर्षगांठ पर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बोहरा समाज ने धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सालगिरह के अवसर पर रविवार को भव्य जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान शहर का मुख्य बाजार देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होता दिखाई दिया।

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना बुरहानुद्दीन साहब के पुत्र सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन की सालगिरह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत रविवार सुबह बोहरबाड़ी से हुई। नौ बजे यहीं से समाज के जुलूस की शुरूआत हुई। जुलूस में सबसे आगे मनभावन वेशभूषा में सजे बोहरा समाज के बच्चे चल रहे थे।

इसके उपरांत जमाली स्काउट सिरोंज बैंड में शामिल युवा वाद्य यंत्रों का सुमधुर वादन करते हुए चल रहे थे। जुलूस में चल रहे समाज के वरिष्ठ नागरिक दाऊदी बोहरा समाज के नारों का उच्चारण करते हुए कदमताल कर रहे थे। कष्टम पथ तथा कठाली बाजार से होता हुआ बोहरा समाज का यह जुलूस के मुख्य बाजार पहुंचने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने कार्यकर्ताओं और नपा पार्षदों के साथ पुष्प वर्षा कर बोहरा समाज का स्वागत किया।

मुख्य बाजार से काला बाजार होते हुए जुलूस वापस बोहरबाड़ी पहुंचकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर समाज के धर्मगुरु हुजैफा साहब ने धर्मगुरु के संदेश से भी समाजजनों को अवगत कराया। बोहरबाड़ी स्थित हुसैनी हाल में शाम के समय भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

धर्मगुरु की सालगिरह पर नगर में निकला जुलूस, बोहरा समाज के लोगों ने लिया हिस्सा।

जुलूस के दाैरान आकर्षण का केंद्र था बैंड।