पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में सार्थक साबित हो रहा मेरा सिरोंज अभियान

शहर में सार्थक साबित हो रहा मेरा सिरोंज अभियान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके विकास और सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा मेरा सिरोंज अभियान सार्थक साबित होता दिखाई दे रहा है। इस अभियान से शहर के जागरूक नागरिकों के जुडऩे और विकास की योजनाओं में सहभागी बनने के प्रस्ताव लगातार प्रशासन के पास रहे हैं। अभियान में तालाब सौंदर्यीकरण तथा पुराना अस्पताल परिसर के विकास के साथ ही शहर के विकास से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी नागरिक सहयोग के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हंै। शहर के विकास के लिए तत्पर इन नागरिकों के साथ ही एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर से भास्कर ने चर्चा कर उनकी योजनाओं के बारे मेें जाना।

थानेके सामने बनेगा बस स्टाप

शहरके नए बस स्टैंड के विकास के लिए नपा की योजना पर शीघ्र ही क्रियान्वयन होने वाला है। मेरा सिरोंज अभियान में पुराने बस स्टैंड पर थाने के पास बस स्टाप बनाने का सुझाव आया है। इस प्रस्ताव को अमल में लाने के लिए एसके इंटरप्राइजेस के संचालक अरविंद जैन आगे आए हैं। उन्होंने बस स्टाप निर्माण पर आने वाले खर्च में सहयोग का प्रस्ताव एसडीएम के समक्ष रखा है। एसडीएम श्री ठाकुर ने बताया कि बस स्टाप के लिए शहर के वरिष्ठ अभिभाषक ने भी सहयोग का प्रस्ताव दिया है।

पेयजलके लिए आगे आए

मेरासिरोंज अभियान की बैठक में ही शहर के किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष रविंद्र जैन ने नया आकार ले रहे पुराना अस्पताल परिसर में संघ की ओर से वाटर कूलर लगवाने का प्रस्ताव रखा है। पुराना अस्पताल परिसर में प्राथमिक चिकित्सालय खोलने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही श्री जैन ने खुद की फर्म रविन्द्र इंटरप्राइजेस की तरफ से मंडी रोड पर प्याऊ निर्माण करवाने के प्रस्ताव पर अमल भी शुरू कर दिया है। प्याऊ निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है।

भोपाल से सिरोंज आकर नि:शुल्क सेवा देंगे डा. गौरव श्रीवास्तव

बैठकमें शहर के राजीव गांधी अस्पताल की अव्यवस्थाओं में सुधार के लिए तमाम सुझाव नागरिकों द्वारा रखे गए थे। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अवधनारायण श्रीवास्तव ने अस्पताल में रखी डेंटल चेयर मशीन का लाभ क्षेत्र के लोगों को दिलवाने के लिए अपने बेटे डाक्टर गौरव को सप्ताह में दो दिन सिरोंज अस्पताल में नि:शुुल्क सेवा देने का प्रस्ताव रखा है। डा. गौरव भोपाल में दांतों का दवाखाना संचालित करते है। इस प्रस्ताव पर एसडीएम जिला अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

अिभयान के तहत शहर के तालाब का सौंदर्यीकरण चल रहा है, सहयोग देने तैयार है शहरवासी।