भागवत सुना रहे हैं लव-कुश
सिरोंज। लटेरीरोड स्थित ग्राम मसूरी में आयोजित श्रीमद्भावगत कथा में आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हंै। रविवार को कथा में ध्रुव चरित्र तथा प्रहलाद चरित्र पर प्रकाश डाला गया। मसूरी में स्थित 56 भैरो मंदिर के समीप स्थित परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत में आष्टा से आए कथा वाचक जुड़वां भाई लवकुश द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। कथा के पहले दिन गांव में कलश यात्रा भी निकाली गई।
ग्राम मसूरी में कथा सुनाते जुड़वां भाई लव-कुश