दौड़, ऊंची कूद में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चम्मच रेस, रस्सी कूद में भी हुए शामिल
भास्कर संवाददाता|सिरोंज
लटेरी रोड स्थित संस्कार ग्रीन वैली स्कूल में दो दिवसीय खेल उत्सव की शुरुआत एसडीओपी केके उपाध्याय तथा बिजली कंपनी के एई कैलाश चौधरी ने की। खेल ध्वज फहराने के बाद अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को जीवन में खेलों के महत्व की जानकारी दी। स्कूल की प्राचार्य वर्षा मिश्रा ने प्रतियोगिता में आयोजित होने वाले खेलों की जानकारी दी। सलामी के बाद खेलों का दौर शुरू हुआ। इस दौरान लंबीकूद, ऊंचीकूद, बाधा दौड़, सुई-धागा दौड़, चिप्स एवं ज्यूस दौड़, बेलून प्रतियोगिता, बास्केटबाल, स्टेपिंग द स्टोन दौड़, चम्मच दौड़, रस्सी दौड़, कबड्डी, टैगोबार, डिस्क फेंक, गोला फेंक तथा 100 एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ग्रीन वैली स्कूल में शनिवार को आयोजित खेलों में दौड़ते हुए बच्चे।