- Hindi News
- सिरोंज| संस्कारग्रीन वैली स्कूल में एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर ने बैडमिंटन
सिरोंज| संस्कारग्रीन वैली स्कूल में एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर ने बैडमिंटन
सिरोंज| संस्कारग्रीन वैली स्कूल में एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर ने बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने स्कूल के बच्चों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर, एसडीओपी केके उपाध्याय तथा तहसीलदार मनीष शर्मा के साथ ही अन्य अधिकारियों ने फीता काटकर बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ किया। एसडीएम श्री ठाकुर ने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराने के साथ ही स्कूल में क्लास भी ली। जिसमें उन्होंने बच्चों को स्वच्छता, नैतिकता तथा अच्छी पुस्तकों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अपने जीवन के संस्मरणों से भी बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एचएस परमार ने स्कूल में संचालित स्मार्ट क्लास संबंधी जानकारी भी अधिकारियों को दी। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।
िसरोंज। बच्चोंसे चर्चा करते एसडीएम।
बैडमिंटन कोर्ट का शुभारंभ