- Hindi News
- नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की
सिरोंज। नवनिर्वाचितनपा परिषद के सदस्यों ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट की। सीएम ने सभी सदस्यों को जनहित में सक्रिय रहने तथा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य करने की सीख दी है। नगर पालिका चुनाव में इस बार भी भाजपा को बहुमत हासिल हुआ है।
उर्मिला यादव के नपाध्यक्ष बनने के साथ ही 21 वार्डों में से 15 में भाजपा के पार्षद बने हैं। निर्वाचित होने के बाद से ही भाजपा संगठन द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलवाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रमेश यादव के साथ नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से भेंट करने पहुंचे। सीएम ने मुलाकात के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों को दिलवाने, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश के विकास के लिए तत्पर होकर कार्य करने एवं संगठन को और अधिक मजबूत करने लिए संकल्पित भाव से काम करने को कहा। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि सीएम ने क्षेत्र के विकास में भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।
सिरोंज। मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान से भोपाल मिलने पहुंचे नवनिर्वाचत जनप्रतिनिधि।