एक साल बाद बन रहे बस स्टाप
एक साल बाद बन रहे बस स्टाप
िसरोंज| सिरोंज-बीनारोड का निर्माण करने वाले ठेकेदार द्वारा एक साल बाद बस स्टाप का निर्माण करवाया जा रहा है। शहर में एलबीएस कालेज के करीब दो बस स्टाप बनाए जा रहे हैं। इस सड़क की निर्माण एजेंसी तीन साल चले कार्य के बाद निर्माण कार्य पूर्ण कर सकी है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के एक साल बाद अब ठेकेदार द्वारा इस सड़क के किनारे बस स्टाप का निर्माण करवाया जा रहा है। टीनशेड वाले इस स्टाप में यात्रियों के बैठने के लिए सीटें भी लगाई जाएंगी। शहर के एलबीएस कालेज के समीप बस स्टाप का निर्माण कर रहे मजदूरों ने बताया कि बीना से सिरोंज के बीच 22 बस स्टाप का निर्माण ठेकेदार द्वारा करवाया गया है। शहर के कुरवाई रोड पर एलबीएस कालेज के समीप बस स्टाप बनाया जा रहा है। फिलहाल यह बस स्टाप छतरी चौराहे से काफी दूर दिखाई दे रहा है। जबकि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार शहर के विस्तार को देखते हुए चयनित स्थान हो उचित बता रहे हंै।
सिरोंज। एकसाल बाद बनाया जा रहा बस स्टाप।