पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे के आगोश में सिमटा शहर

कोहरे के आगोश में सिमटा शहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घने कोहरे के कारण 10 फीट दूर का दृश्य देखना हुआ मुश्किल

िसरोंज| रविवारसुबह सारा शहर घने कोहरे के आगोश में सिमटा दिखाई दिया। अलसुबह जब नागरिक सोकर उठे तो घरों के बाहर घना कोहरा दिखाई दिया। कोहरे का प्रभाव इतना अधिक था कि 10 फीट दूर स्थित व्यक्ति की सूरत भी सही दिखाई नहीं दे रही थी।

इस दौरान वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सुबह आठ बजे बाद कोहरा छंटता दिखाई दिया। कोहरे के प्रभाव की वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कोहरे के छंटते ही शहर में सर्द हवाओं का दौर चलने लगा। हालांकि दो दिन से छाए बादल छंटने से लोगों ने गुनगुनी धूप का भी भरपूर आनंद लिया।

सिरोंज। दोदिन से गिर रहे मावठे के बाद रविवार को शहर कोहरे के आगोश में दिखाई दिया। घने कोहरे के बीच निकलते लोग।