- Hindi News
- सिरोंज। बिजलीकंपनी द्वारा बकायादारों से वसूली अभियान तेज कर दिया
सिरोंज। बिजलीकंपनी द्वारा बकायादारों से वसूली अभियान तेज कर दिया
सिरोंज। बिजलीकंपनी द्वारा बकायादारों से वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। अब कंपनी द्वारा बड़े बकायादारों का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में कंपनी द्वारा संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हंै।
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सिरोंज शहर में अपना वसूली अभियान तेज कर दिया गया है। कंपनी द्वारा लगातार नोटिस के बाद भी बकायादारों द्वारा बिल जमा नहीं किया जा रहा है। इसके चलते कंपनी द्वारा अब बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। कंपनी के जेई नीरज गुप्ता ने बताया कि पहले चरण में शहर के ढाल बाजार, सतखनी, पंचकुइयां, कठाली बाजार तथा मदनमोहन पथ के बकायदारों पर कार्रवाई की जाएगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले गुलाबचंद पर 10 हजार 762, राधेश्याम पर 45 हजार 125, संतोष पर 15 हजार 664, कालूराम पर 23 हजार 477, रघुनंदन पर 10 हजार 607, सुखलाल पर 24 हजार 962, अशोक कुमार पर 10 हजार 773, सरदारमल पर 47 हजार 817, चिरोंजीलाल पर 17 हजार 880, रामबाबू पर 27 हजार 314, कोमलचंद पर 15 हजार सत्रह तथा रामगोपाल पर 29 हजार 434 रुपए की वसूली की जाना है। कंपनी द्वारा इन सभी बकायादारों को एक बार फिर 14 दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित तारीख तक बकाया राशि जमा होने की स्थिति में बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
सिरोंज नगरका बिजली घर।
बकायादारों के कनेक्शन काटेगी बिजली कंपनी