पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन

सिरोंज। कृषिउपज मंडी प्रबंधन द्वारा मंगलवार को नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव का अभिनंदन किया गया। मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत अध्यक्ष हमीरसिंह यादव तथा मार्कटिंग अध्यक्ष कैलाश शर्मा का स्वागत भी मंडी समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश यादव ने शहर के चहुंमखी विकास के लिए सभी संस्थाओं को एक-दूसरे के सहयोग एवं मिलकर कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने मंडी समिति को नपा प्रबंधन की ओर से हर संभव सहयोग दिलाने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष ललिताबाई अहिरवार, उपाध्यक्ष इरफान गौरी, गुड्डू यादव, गेंदालाल राजपूत, हरिबाबू भार्गव, पप्पू साहू, मिलिंद मजदूमदार, शैलेन्द्र जैन, माखन सिंह गुर्जर के साथ ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

सिरोंज कृषिउपज मंडी में नई अध्यक्ष उर्मिला रमेश यादव का सम्मान किया।