पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उमरा के लिए रवाना हुए मुस्लिमों का किया स्वागत, 100 का हुआ है चयन

उमरा के लिए रवाना हुए मुस्लिमों का किया स्वागत, 100 का हुआ है चयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| क्षेत्र के अनेक मुस्लिम मंगलवार को उमरा के लिए रवाना हुए। इस दौरान नपा सांसद प्रतिनिधि रमेश यादव ने सभी का स्वागत किया। क्षेत्र के 100 से अधिक मुस्लिमों का चयन उमरा के लिए हुआ है। ये सभी लोग यात्रा पर मंगलवार सुबह रवाना हुए। मंगलवार सुबह बस से रवाना होने के पूर्व उमरा के लिए चयनित सभी यात्री राज बाजार स्थित शादी हाल में एकत्रित हुए। यहां पर रमेश यादव ने फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया तथा यात्रा की सफलता की दुआ की। इस अवसर पर नपा प्रबंधन द्वारा राज बाजार स्थित शादी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन में तोषमणि पंथी, सचिन शर्मा, रिंकू यादव तथा इकराम खान के साथ ही बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...