पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना हेलमेट के पंप पर दिया पेट्रोल

बिना हेलमेट के पंप पर दिया पेट्रोल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीआई ने पहुंचकर वाहन चालकों को दी समझाइश

भास्कर संवाददाता|सिरोंज

पंप पर पेट्रोल लेने आने वाले लोगों को हेलमेट अनिवार्य करने के शासन के निर्देश का तनिक भी असर दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे तथा लोगों को हेलमेट की अनिवार्यता संबंधी निर्देश से अवगत कराया। शासन द्वारा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले दुपहिया वाहनों के चालकों लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। नगर के पेट्रोल पंपों पर इस आदेेश का तनिक भी असर दिखाई नहीं दे रहा। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा शासन के आदेश के संबंध में एनाउंसमेंट करवाकर तथा पंप पर सूचना लगाकर लोगों को हिदायत भी दी जा रही है लेकिन कोई इस आदेश को मानने को राजी नहीं दिख रहा है।

मंगलवार को थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति खुद पेट्रोल पंप पर पहुंचे। लिंक रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचकर उन्होंने दुपहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने आए लोगों को हेलमेट की अनिवार्यता संबंधी निर्देश से अवगत कराया। पेट्रोल पंप संचालक संजय भार्गव ने उन्हें बताया कि हमारे कर्मचारी प्रत्येक वाहन चालक को इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। एक-दो दिन में वे बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल देना भी बंद कर देंगे। इस संबंध में नगर के सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने निर्णय लिया है।

थाना प्रभारी ने बताई हेलमेट की अनिवार्यता।

खबरें और भी हैं...