पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा कर्मचारी आज करेंगे सदबुद्धि यज्ञ

संविदा कर्मचारी आज करेंगे सदबुद्धि यज्ञ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनप्रतिनिधियों से मांगा समर्थन

भास्कर संवाददाता|सिरोंज

मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी संगठन के धरने के दूसरे दिन संविदा कर्मचारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का समर्थन मांगा। बुधवार को संगठन द्वारा प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

नियमितिकरण सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए जनपद पंचायत में कार्यरत संविदा अधिकारी-कर्मचारी संगठन द्वारा सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। संगठन द्वारा सोमवार से ही जनपद पंचायत परिसर में धरना भी शुरू किया गया था। इसमें मनरेगा में कार्यरत सभी अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी समर्थन मांगा।

संगठन ने जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र बघेल, जनपद सदस्य राजकुमारी रघुवंशी के साथ ही विधायक प्रतिनिधि से समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवाए।

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिग्विजयसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी संविदाकर्मियों को मंगलवार शाम तक काम पर नहीं लौटने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी है। इस तरह की चेतावनी से हम डरने वाले नहीं है। हमारी मांगें संवैधानिक हैं। सरकार यदि हमारी मांगें नहीं मानती है तो हम सब सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा सरकार को सौंपेंगे।

उन्होंने बताया कि संगठन की कलम बंद हड़ताल 14 फरवरी तक लगातार चलेगी। हड़ताल के अगले चरण में बुधवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर यज्ञ तथा गुरुवार को भैंस के आगे बीन बजाई जाएगी।

नियमितीकरण की मांग के दौरान मंगलवार को प्रदर्शन करते संविदाकर्मी।

खबरें और भी हैं...