पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना पद के भी मिल रहा है स्नेह : शर्मा

बिना पद के भी मिल रहा है स्नेह : शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम कंसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल हुए। वह ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं।

सोमवार को वह ग्राम दुरंग पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह धमऊखेड़ी, गेहूंखेड़ी भी पहुंचे। सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज न मैं विधायक हूं और न ही मेरे पास कोई पद है। इसके बाद भी क्षेत्र की जनता का मुझे अभूतपूर्व प्रेम और स्नेह मिल रहा है। सिरोेंज-लटेरी की जनता और क्षेत्र के लिए मुझसे जो भी बना वह किया है तथा आगे भी तब तक जीवन है। क्षेत्र के लिए काम करता रहूंगा। पूर्व मंत्री के दौरा कार्यक्रम का समापन ग्राम कंसी में हुआ। यहां पर वह गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के धार्मिक महत्व की जानकारी देते हुए कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अनुरोध किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा वाचक का सम्मान भी किया। वही कथा के मुख्य यजमान गैंदालाल राजपूत तथा समिति के सदस्यों ने पूर्व मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमाकांत शर्मा, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह दांगी, पथरिया मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल साहू, रमेश यादव, कैलाश शर्मा, संजीव माथुर, रूपेश यादव, लाखनसिंह गुर्जर, रघुवीर रघुवंशी, अवतार सिंह रघुवंशी तथा सुरेन्द्र रघुवंशी के साथ ही अनेक लोग उपस्थित थे।

भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा।

दौरा
खबरें और भी हैं...