खेत की मेड़ में घुसी बेकाबू बस
सिरोंज| शनिवारसुबह 12 बजे करीब निजी ट्रेवल्स की एक बस मोहिया झोरे के पास खेत की मेड़ पर घुस गई। दुर्घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक ने जरूर बस चालक को सावधानी से बस चलाने की नसीहत दी। शनिवार को लटेरी से सिरोंज की ओर रही निजी बस जब मोहिया झोरे पर पहुंची तो पीछे से रहे ट्रैक्टर और मोटर साइकिल को साइड देने के चक्कर में खेत की खंती में जा घुसी। बस की गति इतनी अधिक तेज थी कि बस चालक के कंट्रोल से बाहर हो गई।
खेत की खंती की मेड़ पर अगर सड़क के डामर की गिट्टी नहीं होती तो यह बस सीधे खेत में ही घुसकर रुकती। बस में ६०सेअधिक यात्री सवार थे। जैसे ही बस खंती में घुसी घबराकर सभी यात्री बाहर गए। बस में यात्रा कर रहे यात्री देवी टोरी निवासी विनोद त्यागी ने बताया कि इसी बीच स्थानीय विधायक गोवर्धन उपाध्याय भी लटेरी से सिरोंज की ओर रहे थे। उन्होंने बस चालक को पीटने पर उतारू यात्रियों को समझाइश देकर शांत किया। इसके साथ ही विधायक के साथ मौजूद स्टाफ ने घटना की जानकारी सिरोंज पुलिस को दी। विधायक ने बस चालक को बस सावधानी से चलाने की नसीहत भी दी।