पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को मिलना चाहिए नपा चुनाव में अिधक से अधिक टिकट

महिलाओं को मिलना चाहिए नपा चुनाव में अिधक से अधिक टिकट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| शहरके गोहिल सभागार में आयोजित महिला कांग्रेस के सम्मेलन में दिनभर पुरुषों का जमावड़ा लगा दिखाई दिया। हालात ये थे कि मंच पर मौजूद 40 से अधिक नेताओं में सिर्फ गिनती की महिलाएं ही शामिल थीं। सम्मेलन में निकाय चुनावों में महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाने की वकालत महिला नेत्रियों ने की।

शनिवार को तहसील रोड पर स्थित गोहिल सभागार में महिला कांग्रेस का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रखा गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, कांग्रेस नेत्री मसर्रत शाहिद, जिलाध्यक्ष प्रियंका किरार के साथ ही कांग्रेस नेता गोविंदसिंह राजपूत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेहताबासिंह यादव तथा विधायक गोवर्धन उपाध्याय भी पहुंचे। सम्मेलन में आमंत्रित महिलाओं को संबोधित करते हुए युवा नेत्री राजकुमारी रघुवंशी ने आगामी नपा चुनाव में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक टिकट दिए जाने की बात कही। उनका समर्थन अन्य महिला नेत्रियों ने भी किया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने कांग्रेस को मजबूत करने में महिला कार्यकर्ताओं के उल्लेखनीय योगदान की बात कही। सम्मेलन में शामिल हुई महिलाओं में से अधिकांश महिलाएं समस्याओं से संबंधी आवेदन लेकर आई थीं। उन्होंने कांग्रेस नेत्री बिलकिस जहां को समस्या संबंधी आवेदन भी दिए। जितनी संख्या में महिलाएं सम्मेलन में उपस्थित थीं। उनसे डेढ़ गुनी संख्या में पुरुष नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश सहेले, जिला कांग्रेस महासचिव विनोद सेन, लेखराजसिंह बघेल, केसर मियां, विधायक प्रतिनिधी सुरेंद्र रघुवंशी, रजत गौड़, सादिक कुरैशी, महेंद्रपालसिंह बघेल, रनवीर तोमर तथा हारून बेग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

िसरोंज। गोिहलसभागार में हुआ महिला कांग्रेस का सम्मेलन।

महिला सम्मेलन में लगा पुरुष नेताओं का जमावड़ा