पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोंज। मदरसोंको लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर

सिरोंज। मदरसोंको लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। मदरसोंको लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर जमीअते उलमा हिंद के प्रदेश उपाध्यक्ष गाजी वली अहमद ने एेतराज जताया है। मंगलवार को सिरोंज में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने साक्षी महाराज के बयान को मुल्क की फिजा खराब करने वाला बताते हुए मदरसों के विरुद्ध किसी भी बात पर खामोश नहीं बैठने की बात कही।

उन्होंने कहा कि साक्षी महाराज इस बात का जवाब दें कि जब मुल्क की आजादी के लिए मदरसे काम कर रहे तब वे कहां गए थे। मुल्क की आजादी में मदरसों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। मदरसों मेें ऐसी कोई तालीम नहीं दी जाती जो उग्रवाद और आतंकवाद को बढ़ावा दे। मदरसों में सभी भाषाओं तथा शिक्षाओं का ज्ञान दिया जाता है। आजादी के पर्व पर मदरसों में तिरंगा भी लहराया जाता है।

गाजी वली अहमद

फिजा खराब करने वाला है साक्षी महाराज का बयान