पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाम बढ़वाने भटके लोग

नाम बढ़वाने भटके लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ को ट्रेनिंग दे रहे थे

^निर्वाचनकार्य में लगे बीएलओ तथा अन्य कर्मचारियों की मंगलवार को तहसील परिसर में ट्रेनिंग आयोजित की गई थी। यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद अब ये बीएलओ अस्पताल पहुंच गए हंै। वहां पर नवीन मतदाता पंजीयन शिविर का काम देख रहे हैं। मनीषशर्मा, तहसीलदारसिरोंज।

निर्वाचन के कार्य में लापरवाही अनुचित

^दोपहर1 बजे करीब अस्पताल परिसर में निर्वाचन सूची संबंधी कोई भी काम नहीं हो रहा था। लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण काम को लेकर जिम्मेदारों को अपना लापरवाही भरा रवैया सुधारना चाहिए। अयूबअलीराना, पार्षदनपा सिरोंज।

तहसील में बैठकर निपटाते रहे काम

इधरशहर के तहसील परिसर में बड़ी संख्या में बीएलओ अधिकारियों के निर्देश में दोपहर तक अपना काम निपटाते रहे। दोपहर दो बजे बीएलओ को राजीव गाध्ंाी स्मृति चिकित्सालय परिसर में पहुंचने के निर्देश दिए गए। उसी समय पटवाटोला निवासी गिरिराज अग्रवाल भी परिचय पत्र में सुधार करवाने के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कोई भी जिम्मेदार नहीं दिखाई दिया। वे वापस लौटने वाले थे कि एक कर्मचारी ने आकर बताया कि आप रूकिए अभी शिविर शुरू होने वाला है। सवा दो बजे करीब करीब एक दर्जन बीएलओ के अस्पताल पहुंचने पर शिविर शुरू हो सका।

िसरोंज। निर्वाचनकार्य में लगे कर्मचारी दोपहर दो बजे बाद शासकीय अस्पताल पहुंचे।

िनज संवाददाता| िसरोंज

निर्वाचनआयोग द्वारा मंगलवार को राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय मेंं आयोजित नवीन मतदाता पंजीयन शिविर लापरवाही की भेंट चढ़ गया। सुबह 10 बजे शुरू होने वाला यह शिविर दोपहर सवा दो बजे शुरू हुआ, तब तक बड़ी संख्या में मतदाता वापस जा चुके थे। निराश नागरिक लापरवाही के लिए जिम्मेदारों को कोसते हुए वापस हुए।

आयोग द्वारा शिविर का आयोजन मंगलवार को सिरोंज के शासकीय चिकित्सालय मेंं किया जाना था। इस शिविर की सूचना आयोग द्वारा विज्ञापनों के माध्यम से दी गई थी। जिसे पढ़कर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में नव मतदाता राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय पहुंचे। सुबह 11 बजे करीब अस्पताल पहुंचे चांदनी चौक निवासी दिनेश जैन तथा रावजी पथ निवासी नसीम गौरी ने पूरा परिसर छान मारा लेकिन उन्हें निर्वाचन आयोग का कोई बैनर नहीं दिखाई दिया। अस्पताल में मौजूद स्टाफ से जानकारी ली तो उन्होंने शिविर के संबंध