एसडीएम को बताई मोहल्ले की समस्या
सिरोंज| शहरके रावजीपुरा क्षेत्र के नागरिकों ने मोहल्ले में पेयजल संकट तथा सड़क समस्या से एसडीएम को अवगत कराया। रहवासी उबेद, असद, माजिद, खलील तथा सुभान गौरी ने आवेदन में बताया कि रावजीपुरा में नपा द्वारा पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा है। टंकी तक पाइप लाइन बिछाने के लिए नपा द्वारा मोहल्ले की सड़क को खोदा गया था। खुदाई में पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई थी। अभी भी मोहल्ले के अनेक घरों में नियमित पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है। खुदाई होने की वजह से बारिश का पानी लोगों के घरों में भर रहा है। इससे नागरिकों को काफी नुकसान हुआ है। रहवासियों ने एसडीएम से अपनी समस्याओं के निदान की मांग की है।