पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर उतारा जा रहा सरकारी अनाज जब्त

घर उतारा जा रहा सरकारी अनाज जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवारदोपहर हाथीथान मोहल्ले में एक घर पर उतारा जा रहा 8 बोरी सरकारी गेहूं और दो बोरी चावल प्रशासन द्वारा जब्त कर थाने में रखवाया गया है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि हाथीथान मोहल्ले में एक घर पर सरकारी अनाज की बोरियां उतरने की जानकारी मिली थी। जब मौके पर पहुंचे तो मोहल्ले में रहने वाली शाहजमा के घर पर 8 बोरी गेहंू तथा दो बोरी सरकारी चावल उतर रहा था। शाहजमा का कहना था कि वह अयोध्या बस्ती में मदरसे का संचालन करती है।

मदरसे में जगह नहीं होने की वजह से यह अनाज वह घर पर रखवा रही है। शाहजमा द्वारा अनाज लाने संबंधी जो कागज बताए जा रहे थे। वे संदेहास्पद थे। वह अन्य जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवा सकी। शाहजमा के भाई भगवंतपुर क्षेत्र का सीआरसी भी है। ऐसी स्थिति में इस अनाज को जब्त कर सिरोंज थाने में रखवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।