पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महामाई को अर्पित करेंगे 551 फीट लंबी चुनरी

महामाई को अर्पित करेंगे 551 फीट लंबी चुनरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज| धर्मश्रीसंस्था द्वारा 29 सितंबर को शहर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का समापन महामाई मंदिर पर होगा। यहां पर 551 फीट लंबी चुनरी महामाई माता को अर्पित की जाएगी।

चुनरी यात्रा को लेकर धर्मश्री संस्था की बैठक पंचकुइयां स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में हुई। समिति के संरक्षक ओम सोनी ने आयोजन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 11 बजे शहर के छतरी चौराहा से चुनरी यात्रा का शुभारंभ होगा। मुख्य बाजार तथा हाजीपुर होते हुए यह यात्रा ग्राम वीरपुर में आराध्य महामाई माता के मंदिर पर पहुंचेगी। यहां पर विधिवत पूजन के उपरांत मैया रानी को 551 फीट चुनरी अर्पित की जाएगी। बैठक में यात्रा से संबंधित दायित्वों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, रमेश गर्ग, रमेश यादव, मनोई साईंनाथ, सुमंत मित्तल, विष्णु गर्ग, समिति अध्यक्ष सुनील सेन, उपाध्यक्ष ज्ञान पाटीदार, मुंशीलाल कुशवाह उपस्थित थे।

िसरोंज। चुनरीयात्रा की तैयारियों को लेकर धर्मश्री की बैठक हुई।