भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
सिरोंज| भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष हरिबाबू भार्गव ने शनिवार को मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मीणा तथा वरिष्ठ नेताओं द्वारा अनुमोदित कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 मंत्री सहित 60 सदस्य शामिल किए गए हैं। साथ ही जिला कार्यकारिणी में 6 एवं 146 कार्यकर्ताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नारायणदास साहू, चांदमल जैन, लियाकत अली खान, सुमंत मित्तल, राजीव नेमा, वंदना रावल को महामंत्री, संजय सोनी एवं टीकाराम शाक्य को कोषाध्यक्ष, रविकांत तारण, मंत्री नीलम मनोज शर्मा, धनवंती पाटीदार, रामप्रसाद कुशवाह विष्णु अग्रवाल, रानी शाक्य एवं नीतू सोनी को, मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सह प्रभारी सीताराम कुशवाह को, कार्यालय प्रभारी हरिचरण अहिरवार तथा सहप्रभारी गणेशराम प्रजापति को बनाया गया है।