राहत राशि बांटने का आखरी दाैर शुरू
सिरोंज| राहत राशि वितरण का काम अब अंतिम चरण में चल रहा है। अब सिर्फ 5 प्रतिशत किसानों को ही राहत राशि का वितरण किया जाना है। सोयाबीन फसल बर्बाद होने के बाद क्षेत्र के किसानों के लिए शासन द्वारा 47 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी। प्रशासन द्वारा इस राशि का वितरण जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किया जा रहा है। बैंक प्रबंधन द्वारा मंडी बायपास रोड पर स्थित कार्यालय एवं समितियों के माध्यम से इस राशि का वितरण किसानों को किया गया। राहत राशि वितरण का यह काम अब अंतिम चरण में चल रहा है। बैंक प्रबंधक प्रकाश शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही राहत राशि वितरण पूर्ण हो जाएगी। अब सिर्फ वे सहखातेदार किसान ही बाकी रह गए हैं जिन्होंने सहमति पत्र अभी तक जमा नहीं किए हैं।