पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर कर रहे संस्कृत भाषा का प्रचार

घर-घर जाकर कर रहे संस्कृत भाषा का प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृतभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए शहर में संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत छात्रों का घर-घर जाकर पंजीयन कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संतोष द्विवेदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान-विज्ञान की संवाहिका देवभाषा संस्कृत को लोकभाषा के रूप में पुनः प्रतिष्ठित करने सारस्वत अभियान सम्पूर्ण देश में चलाया जा रहा है। स्वैच्छिक संगठन संस्कृत भारती देश के प्रत्येक राज्य में हजारों ध्येयनिष्ठ कार्यकर्ताओं के माध्यम से संस्कृत सेवा कर रही है। सिरोंज में चल रहे पंजीयन की प्रक्रिया में द्विवर्षीय पत्राचार पाठ्यक्रम में प्रत्येक छह माह में परीक्षा आयोजित होगी तथा उत्तीर्ण छात्रों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।