छतरी चौराहे पर लगा मोबाइल कोर्ट
45 चालान, वसूले 3500 रुपए
गुरुवारसुबह शहर के छतरी चौराहे पर मोबाइल कोर्ट लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों के चालान बनाए गए। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ भी इस दौरान कार्रवाई की गई।
न्यायाधीश राजेन्द्रसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मंें गुरुवार सुबह छतरी चौराहे पर मोबाइल कोर्ट ने कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति तथा पुलिस के जवानों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालकों के विरूद्ध चालान बनाने की कार्रवाई की गई। मोबाइल कोर्ट की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने मार्ग बदलकर अपना रास्ता तय किया। इस वजह से शहर के बामौरा रोड, लिंक रोड तथा बासौदा नाका इलाके में हडकंप की स्थिति बनी रही। कार्रवाई के दौरान मोबाइल कोर्ट द्वारा 45 चालान बनाए गए हैं। जबकि पुलिस द्वारा की गई चालान की कार्रवाई में 3500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई के दौरान ओवरलोड एक ट्रक काे भी पकड़ा गया। इस ट्रक को जब्त कर थाना परिसर के सामने खड़ा कर दिया गया है। न्यायालयीन प्रक्रिया के बाद ट्रक को छोड़ा जाएगा।
सिरोंज। ओवरलोडट्रक चालकों के भी बनाए गए चालान।