केबल गिरने से दो लोग घायल
पीड़ितों ने घटना की िशकायत थाने में दर्ज कराई
एटूजेडकंपनी द्वारा शहर के मुख्य बाजार में पोल पर केबल लगाने के काम के दौरान केबल नीचे गिरने से एक बुजुर्ग एवं एक बच्ची घायल हो गए। पीडि़तों द्वारा घटना की शिकायत सिरोंज थाने में की गई है।
नपा की अनुमति के बिना शहर के मुख्य बाजार में सीमेंट के पोल लगाने वाली एटूजेड कंपनी द्वारा शनिवार से ही पोल पर केबल डालने का काम शुरू किया गया है। कोर्ट गेट एरिया से काम शुरू करते हुए कंपनी के कर्मचारी जब सिनेमा चौराहे पर काम कर रहे थे तो अचानक पोल पर लगी केबल नीचे गिरी। यह केबल सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग शौकत खान पर गिरी। उनके साथ उनकी तीन वर्षीय नातिन जैनब भी थी। सिर पर केबल गिरने से शौकत और जैनब सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों को चोटें आई।
परिजनों को जानकारी लगने पर वे दोनों को लेकर तहसील परिसर में लग रहे बिजली कंपनी के शिविर में मौजूद कंपनी के अधिकारियों के समझ पहुंचे। अधिकारियों द्वारा उनकी समस्या को कोई तवज्जों नहीं दी गई। इससे नाराज शौकत और जैनब सिरोंज थाना में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। दोनों के मेडिकल के बाद एटूजेड कंपनी के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है।
िसरोंज। बिजलीकंपनी द्वारा डाली जा रही केबल लाइन।