पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त कक्ष का हुआ भूमिपूजन

अतिरिक्त कक्ष का हुआ भूमिपूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती विद्या मंदिर मंे किया गया आयोजन

लिंकरोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डा. हर्षवर्धन शर्मा तथा समिति सचिव नवीन जैन ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कक्ष का भूमिपूजन किया।

उन्होंने संस्था के विकास के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश भी डाला। प्राचार्य शिवेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों से सदस्यों को अवगत कराया। इस अवसर पर एडवोकेट मदनमोहन गुजराती, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश रघुवंशी, विष्णु गर्ग, घनश्याम रघुवंशी, पदम ताम्रकार, राजकुमार लखपति तथा प्रधानाध्यापक हरिराम कुशवाह के साथ ही अनेक सदस्य उपस्थित थे।

सिरोंज। भूमिपूजन के साथ शुरू किया गया सरस्वती स्कूल के कक्ष का िनर्माण।