46 लाख रुपए में बन रही सब्जी मंडी
सिरोंज। एसडीएमचंद्रमोहन ठाकुर ने बुधवार को नए बस स्टैंड पर निर्माणाधीन नई सब्जी मंडी के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नपा प्रबंधन को निर्माण कार्य तथा व्यवस्था सुधार संबंधी दिशा निर्देश भी प्रदान किए।
नपा द्वारा शहर के नए बस स्टैंड पर 46 लाख रुपए की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया जा रहा है। करीब एक साल से चल रहा निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है। बुधवार दोपहर में एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर निर्माणाधीन सब्जी मंडी परिसर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नपा उपयंत्री महेश जैन को भी बुलाया। उन्होंने मंडी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने तथा व्यवस्था सुधार संबंधी दिशा निर्देश भी नपा प्रबंधन को दिए। इस दौरान भाजपा नेता रमेश यादव तथा वार्ड दो के पार्षद सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम द्वारा नया बस स्टैंड पर स्थित तालाब के आसपास तार फेंसिंग करवाने, तालाब के समीप एवं नपा कार्यालय के समाने चौपाटी निर्माण करवाने तथा छतरी चौराहे के चारों ओर की सड़क पर डिवाइडर लगवाने की योजना बनाने की बात भी इस दौरान कही।
सिरोंज। निर्माणाधीनसब्जीमंडी स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम।