पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिरोंज। शहरके निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव

सिरोंज। शहरके निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोंज। शहरके निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में स्कूली बच्चे जमकर थिरके। स्कूल के मंच पर देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रबंधन द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सागर के विशप, एसडीएम चंद्रमोहन ठाकुर, तहसीलदार मनीष शर्मा तथा फादर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हें बच्चों ने बम-बम बोले गीत के साथ ही अनेक मनभावन प्रस्तुतियां दी। हाईस्कूल एवं हासे के छात्र-छात्राओं ने पंजाबी नृत्य भांगड़ा तथा राजस्थानी संस्कृति से ओतप्रोत कालबेलिया नृत्य की भी आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं के समूह द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी इस दौरान दी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोच बनाए गए स्कूल के शिक्षक रफतउल्ला एवं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक अनिल जैन का सम्मान भी प्रबंधन द्वारा किया गया। मध्यरात्रि तक चले इस आयोजन में शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान भी किया गया। आभार प्राचार्य सिस्टर दाना द्वारा व्यक्त किया गया।

वार्षिक उत्सव में छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुति

सिरोंज। शहरके निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में स्कूली बच्चे जमकर थिरके। स्कूल के मंच पर देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।